Join Us On Social Media
Join Telegram Group | Click Here |
Join YouTube | Click Here |
Join Facebook | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
रिलायंस जियो ने भारत में अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो में एक नया फोन जोड़ा है। JioPhone Prima 2 4G के नाम से लाए गए फोन को बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आने वाले दिनों इसे बिक्री के लिए रिलायंस के डिजिटल स्टोर्स और जियो मार्ट पर पर भी लाया जा सकता है।
कितनी है कीमत
ब्लू कलर में लॉन्च हुए JioPhone प्राइमा 2 फोन को 2799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च किए गए जियोफोन प्राइमा का सक्सेसर है। इसमें फीचर्स के लिहाज से थोड़े बहुत अपग्रेड हैं।
यूपीआई पेमेंट की भी सुविधा
इस फीचर फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट भी किया जा सकता है। इसमें जियो पे ऐप दिया गया है। इसमें 2000mAh बैटरी दी गई है। फीचर फोन में चैट करने की भी सुविधा मिलती है।
JioPhone Prima 2 फुल स्पेक्स
- 2.4-इंच (320 x 240 पिक्सल) QVGA कर्व्ड डिस्प्ले
- क्वालकॉम SoC
- 512 MB रैम, 4GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 128GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी
- KAI OS 2.5.3
- रियर कैमरा
- LED टॉर्च
- 0.3MP (VGA) फ्रंट कैमरा
- 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो
- JioPay UPI
- फोन 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है
- 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0
- 2000mAh की बैटरी
0 Comments