Voter Slip Download: वोटर स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप, नहीं पड़ेगी साइबर कैफे जाने की जरूरत

वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप (VIS) इलेक्शन कमीशन के द्वारा जारी किए जाने वाला एक जरूरी दस्तावेज है। अगर आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसका पूरा प्रोसेस यहां बताने वाले हैं। इसे ऑनलाइन और ऐप दोनों ही तरीकों से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मोबाइल नंबर EPIC नंबर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इसका पूरा प्रोसेस जानते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। चुनाव में मतदान करने के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। बिना इनके आप वोट नहीं डाल पाएंगे। इलेक्शन कमीशन के द्वारा वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप (VIS) जारी की जाती है।


इसमें मतदाता की उम्र, नाम, जेंडर, असेंबली कांस्टीट्यूएंसी, पोलिंग स्टेशन लोकेशन जैसी जानकारी लिखी होती है। ऐसे में अगर आपके पास यह नहीं है तो इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। यहां इसी का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने वाले हैं।

Voter Helpline मोबाइल ऐप के जरिये आप वोटर स्लिप को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे, जो नीचे बताए गए हैं।

- सबसे पहले आपको ‘Voter Helpline App’ को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करना है।

- मोबाइल नंबर, पासवर्ड से रजिस्टर कर लेना है। अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन कर लेना है।

- ‘Search Your Name in Electoral Roll’ ऑप्शन खोजना है और अपना नाम सर्च करना है।

- सर्च बाई EPIC No, ‘Search by Bar/QR Code’ या ‘Search by Mobile’ ऑप्शन में से किसी एक पर टैप कर देना है।

- एक ऑप्शन सेलेक्ट करने के जरूरी इन्फोर्मेशन फिल कर दें, और सर्च वाले ऑप्शन पर टैप कर दें।

- अब डिस्प्ले वोटर डिटेल आ जाएंगी। साथ में डाउनलोड वाला आइकन दिखेगा। जिस क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?



ऑनलाइन वोटर स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप


-https://voters.eci.gov.in/ पर जाना है।

- अब Search in Electoral Roll टैब पर टैप करना है।

- EPIC नंबर, राज्य, भाषा और कैप्चा फिल करके आगे बढ़ जाना है। ध्यान दें यहां तीन ऑप्शन मिलेंगे जैसे कि EPIC से खोजें, Search by Details और मोबाइल नंबर।

- प्रॉसीड करने के बाद आपके सामने डिटेल आ जाएंगी। इन्हें व्यू कर सकते हैं।

- सब कुछ सही रहे तो यहां ‘Print Voter Information’ ऑप्शन पर टैप कर दें।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe