BGMI में दीपिका पादुकोण की एंट्री, नए कैरेक्टर के साथ मजेदार होगा गेमिंग एक्सपीरियंस



लोकप्रिय गेम BGMI में अब दीपिका पादुकोण प्लेएबल कैरेक्टर के तौर पर दिखाई देंगी। क्राफ्टन ने इन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। अगले एक साल के लिए ये बीजीएमआई की ब्रांड एंबेसडर बनी रहेंगी। दीपिका पादुकोण को BGMI में प्लेएबल कैरेक्टर (दो अलग-अलग कैरेक्टर स्किन्स में) के तौर पर दिखाया जाएगा जो उनके आइकॉनिक स्टाइल और पर्सोना को समेटे होगा।

Join Us On Social Media

Join Telegram GroupClick Here
Join YouTube Click Here
Join FacebookClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here


भारत में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले बैटल रॉयल गेम BGMI की दीवानगी गेमर्स पर सर चढ़कर बोलती है। गेम को बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन की तरफ से भी समय-समय पर नए कैरेक्टर गेम में लॉन्च किए जाते हैं। अब क्राफ्टन ने सिनेमा जगत की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को BGMI के साथ जोड़ने का फैसला किया है।

BGMI की ब्रांड एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण

लोकप्रिय गेम की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर दीपिका पादुकोण को क्राफ्टन ने चुना है। अगले एक साल तक के लिए ये बीजीएमआई की ब्रांड एंबेसडर बनी रहेंगी। दीपिका पादुकोण को BGMI में प्लेएबल कैरेक्टर (दो अलग-अलग कैरेक्टर स्किन्स में) के तौर पर दिखाया जाएगा जो उनके आइकॉनिक स्टाइल और पर्सोना को समेटे होगा। इससे पहले क्राफ्टन ने रणवीर सिंह, हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय सितारों और मुंबई इंडियन्स जैसे ब्रांड के साथ भी भागीदारी की है।

गेमिंग एक्सपीरियंस होगा मजेदार

क्राफ्टन गेमिंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए इन-गेम एंटरटेनमेंट पर खास फोकस कर रहा है। दीपिका पादुकोण के साथ पार्टनरशिप भी इसलिए की गई है। कंपनी ने इनोवेशन तथा कस्टमाइजेशन को बेहतर करने के लिए कई फीचर भी बीते दिनों में पेश किए हैं। गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को एक साथ लाकर क्राफ्टन गेम के भीतर इमर्सिव एक्सपीरियंस देना चाहता है।

दीपिका ने क्या कहा?

क्राफ्टन इंडिया के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ने कहा कि हम BGMI में सही मायने में इमर्सिव और एंगेजिंग एक्सपीरियंस तैयार करने का इरादा रखते हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने इस साझेदारी पर कहा कि BGMI फैमिली के साथ एक नए सफर पर निकलने का यह रोमांचक अवसर है। गेमिंग आज भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। मुझे गेमिंग कम्युनिटी की एनर्जी के साथ जुड़कर अच्छा महसूस हो रहा है। दीपिका के पति रणवीर सिंह भी बीजीएमआई के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe