MP Police SI Bharti 2024: मध्य प्रदेश में 5 साल बाद होगी पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, गृह विभाग जल्द जारी कर सकता है अधिसूचना

कर्मचारी चयन मंडल की ओर से 5 साल बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है। पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह विभाग को भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सब इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति अगले साल जून तक हो सकती है।

Join Us On Social Media

Join Telegram GroupClick Here
Join YouTube Click Here
Join FacebookClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here


मध्य प्रदेश राज्य में जल्द ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। इस भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहले भेजे गए प्रस्ताव में संशोधन करके दोबारा से प्रस्ताव भेज दिया है। अब गृह विभाग की ओर से जल्द ही इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अगले साल जून तक पूरी होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद भी 5 से 6 माह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने में लगेंगे। अनुमान के मुताबिक नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक पदों पर नियुक्ति हो पायेगी।

5 साल बाद होगी एसआई पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं लिए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़-कूद आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी एवं इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का वेटेज 30 से 40 प्रतिशत रह सकता है वहीं कुल अंकों में से 10 से साढ़े 12 प्रतिशत तक इंटरव्यू का वेटेज रह सकता है।


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe