Flipkart-Myntra cancellation fees: ऑनलाइन शॉपिंग पिछले कुछ सालों में टियर 1 और टियर 2 शहरों में खूब पॉपुलर हुई है। जिस भी चीज की जरूरत होती है, वह 24 घंटे से भी कम में डिलिवर कर दी जाती है। अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को एक तगड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि Flipkart और Myntra जैसे पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑर्डर कैंसिलेशन पर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आम लोगों का शॉपिंग करना महंगा हो जाएगा। इस पॉलिसी में क्या-कुछ बदलने वाला है। आइए जानते हैं।
देना होगा कैंसिलेशन चार्ज
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/16122022/16_12_2022-untitled_design_17_23260366.webp)
निश्चित ड्यूरेशन के बाद लगेगा चार्ज
फ्लिपकार्ट के एक इंटरनल मैसेज से पता चलता है कि, यह फैसला सेलर्स और डिलिवरी पार्टनर्स को ऑर्डर रद्द होने पर होने वाले नुकसान और समय की भरपाई करने में मदद करने के लिए लिया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि ऑर्डर रद्द करने पर चार्ज एक निश्चित ड्यूरेशन के बाद लिया जाएगा।![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/14092022/14_09_2022-online_shopping_23068433.jpg)
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/14092022/14_09_2022-online_shopping_23068433.jpg)
कितने देने होंगे पैसे
कई जगह यह भी कहा गया है कि फ्लिपकार्ट और मिंत्रा ऑर्डर रद्द करने पर 20 रुपये लेंगे। कुछ दिन पहले ऑर्डर कैंसिलेशन से तंग आकर प्लेटफॉर्म ने पैकेजिंग के साथ एक प्लास्टिक टैग लगना शुरू किया है। अगर वह टैग नहीं होता है तो प्रोडक्ट रिटर्न नहीं होता है।
0 Comments