2024 में Google पर सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ, किस चीज में रहा यूजर्स का इंटरेस्ट

Year ender 2024 ज्यादातर लोग अलग-अलग वर्ड्स के मतलब समझने के लिए भी गूगल सर्च करते हैं। इस साल भारतीयों ने ऑल आइज ऑन राफा खूब सर्च किया तो कुछ ने अकाय सर्च किया। वहीं सर्वाइकल कैंसर तवायफ और डेम्यूर का मतलब समझने वालों की भी संख्या भी अच्छी खासी रही। इसके अलावा दो फिल्मों में यूजर्स की खूब दिलचस्पी रही।

Google ने साल 2024 में सबसे ज्यादा गूगल किए गए वर्ड की लिस्ट जारी की है। इस साल लोगों ने अपने इंटरेस्ट के हिसाब से अलग-अलग चीजें सर्च की हैं। लेकिन क्रिकेट सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा, जिसने ओवरऑल कैटेगरी में टॉप दो स्थान हासिल किए हैं।

क्या सर्च करते हैं लोग

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग और टी20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कीवर्ड थे। इस साल कई लोगों का ध्यान इलेक्शन रिजल्ट पर भी था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी और इलेक्शन रिजल्ट 2024 तीसरे और चौथे सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले वर्ड थे। टॉप 5 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में अपकमिंग ओलंपिक भी रहा।

मतलब समझने वालों की काफी तादाद

ज्यादातर लोग अलग-अलग वर्ड्स के मतलब समझने के लिए भी गूगल सर्च करते हैं। इस साल भारतीयों ने ऑल आइज ऑन राफा खूब सर्च किया। कुछ ने अकाय सर्च किया। वहीं, सर्वाइकल कैंसर, तवायफ और डेम्यूर का मतलब समझने वालों की भी संख्या अच्छी खासी रही। इसके अलावा दो फिल्मों में यूजर्स की खूब दिलचस्पी रही। जिसमें स्त्री 2 और कल्कि 2898 AD है। जिन्हें दर्शकों ने शानदार प्यार दिया है।

गाने भी सर्च लिस्ट में

गूगल ने 'hum to search' नाम से एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स गाने गुनगुनाकर उन्हें सर्च सकते हैं। लोग इस फीचर का इस्तेमाल करके 'नादानियां', 'हुस्न, 'इलुमिनाती', 'काची सेरा' और 'ये तूने क्या किया' जैसे गाने खोज रहे हैं।

सबसे ज्यादा सर्च की गई मूवीज

1. स्त्री 2
2. कल्कि 2898 ई.

3. 12वीं फेल

4. लापता लेडीज

5. हनु-मैन

6. महाराजा

7. मंजुम्मेल बॉयज

8. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

9. सालार

10. आवेश

फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर वेब सीरीज और टीवी शो भी अक्सर खोजे गए, जिनमें हीरामंडी, मिर्जापुर, द लास्ट ऑफ अस, बिग बॉस 17 और पंचायत शामिल हैं। 2024 में कुछ घूमने वाली जगह भी खूब सर्च की गईं। लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा अजरबैजान को गूगल सर्च किया।

1. अजरबैजान

2. बाली

3. मनाली

4. कजाकिस्तान

5. जयपुर

6. जॉर्जिया

7. मलेशिया

8. अयोध्या

9. कश्मीर

10. दक्षिण गोवा

आखिर में कई लोगों ने खाने से जुड़े सर्च भी किए। खासकर आम का अचार, कांजी, चरणामृत, धनिया पंजीरी, उगादी पचड़ी और शंकरपाली जैसी चीजें सर्च करी गईं। वहीं, Zen-Z लोग ऑनलाइन ट्रेंडिंग मीम्स की तलाश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe