उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रीलिम एग्जाम 2024 का आयोजन 22 मार्च 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। अब इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
एक ही दिन दो शिफ्ट में संपन्न होगी परीक्षा
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन एक ही दिन 22 दिसंबर 2024 को दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024 डायरेक्ट लिंक
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- यूपी पीसीएस प्रीलिम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के दो सर्वर लिंक एक्टिव हैं, किसी एक पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट्स OTR नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर एवं वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/12122024/UPPSC%20PCS%20Admit.jpg)
भर्ती विवरण
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे मेंस एग्जाम में भाग ले पाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रॉसेस में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से राज्यभर में कुल 220 रिक्त पदों नियुक्तियां की जाएंगी।
0 Comments