Google पर ये चीज सर्च करना पहुंचा सकता है जेल! भूलकर भी न करें गलती

 किसी भी चीज के बारे में इन्फॉर्मेशन जुटाने के लिए पहले की तरह मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। अब जानकारी हासिल करना बस एक सर्च का काम रह गया है, लेकिन सर्च करते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई ऐसे टॉपिक हैं, जो भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करने चाहिए। अगर इन्हें आप सर्च करते हैं तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गूगल के अलावा किसी दूसरे सर्च इंजन पर भी इन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। इनके लिए भारत में कुछ कायदे-कानून भी बनाए गए हैं।

Join Us On Social Media

Join Telegram GroupClick Here
Join YouTube Click Here
Join FacebookClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here

गूगल पर ये चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए।

पाइरेटेड फिल्में

गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर पाइरेटेड फिल्मों के बारे में सर्च करना गलत है। ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। भारत में पाइरेटेड फिल्मों को लेकर सख्त कानून बनाया गया है। अगर कोई ऐसा करता है तो इसके लिए सजा और जुर्माने का नियम है।

बम बनाने का तरीका

नाम से ही क्लियर है कि बम बनाने का तरीका सर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दहशतगर्द बम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इस चीज के बारे में गूगल के अलावा कहीं से भी जानकारी लेने की कोशिश करते हैं, तो इसकी वजह से आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम


चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम जैसे सेंसेटिव टॉपिक को लेकर भारत में बेहद सख्त कानून बनाए गए हैं। अगर गूगल पर ऐसा कुछ सर्च करते हैं तो आपको 5 से 7 साल के लिए जेल में बंद किया जा सकता है। पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 में और कई नियमों का जिक्र किया गया है। ऐसे में हर गूगल यूजर को सलाह दी जाती है कि चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम भूलकर भी न सर्च करें।

हैकिंग, अवैध कंटेंट या अनैतिक गतिविधि

हैकिंग और स्पैम से जुड़े मामलों के बारे में गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। साथ ही कोई ऐसी चीज जो समाज को नुकसान पहुंचा सकती है, जैसे कि अवैध कंटेंट या अनैतिक गतिविधि के बारे में भी सर्च नहीं करना चाहिए।

अपराध की योजना बनाना

अगर आप गूगल पर किसी अपराध की योजना बनाने के लिए कुछ भी सर्च करते हैं, तो आप सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में आ सकते हैं और आपसे संबधित पूछताछ भी की जा सकती है। अगर आप गलत पाए जाते हैं, तो आपको जेल भी हो सकती है।

जन्म से पहले जेंडर चेक करना

जन्म से पहले जेंडर गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर जेंडर चेक कर रहे हैं, तो ठहर जाइए। क्योंकि ऐसा करना अपराध की कैटेगरी में आता है। इसके साथ ही अगर आप गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं, तो आपको बैन किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe