Paytm यूजर्स जल्द ही एक बार फिर से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। कंपनी ने भी इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी ने यूपीआई और क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए दो साउंडबॉक्स लॉन्च किए हैं। ये दोनों डिवाइसेस पूरी तरह मेड इन डिया हैं।
मेड इन इंडिया हैं पेटीएम साउंडबॉक्स
Paytm के लेटेस्ट साउंडबॉक्स कंपनी के नोएडा स्थित फैक्टरी में बने हैं। फाउंडर विजय शेखर शर्मा का कहना है कि उनकी फैक्टी हर दिन 10 हजार साउंडबॉक्स तैयार कर सकती है। पेटीएम के साउंडबॉक्स को लेकर विजय शेखर शर्मा का कहना है कि ये एडवांस साउंड बॉक्स बेहतर साउंड क्वॉलिटी और बैटरी लाइट के साथ आते हैं, जिन्हें भारतीय कंडीशन के मुताबिक डिजाइन किया गया है।
10 दिन का बैटरी बैकअप
पेटीएम के लेटेस्ट लॉन्च साउंडबॉक्स में 10 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसके साथ ही ये हाई स्पीड 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। Paytm Soundbox की मार्केट में सीधी टक्कर Google SoundPod और PhonePe के साउंड बॉक्स से हैं।
गूगल और PhonePe से मुकाबला
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के बाद गूगल ने भारतीय बाजार में यूपीआई पेमेंट के लिए अपने SoundPod को लॉन्च किया था। ये बॉक्स पेटीएम की तरह काम करने के लिए तैयार किए गए हैं, जिसमें लगे QR कोड को स्कैन कर यूजर्स आसानी से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे।
सभी युवाओं एवं युवतियों जो इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं । आशा ही नही और पूर्ण विश्वास करता हूं की आपको आर्टिकल अच्छा लगा होगा । हमें उम्मीद है कि आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के बीच में ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे
इसी तरह के सरकारी जॉब,सरकारी नौकरी,सरकारी योजना से सम्बन्धित आर्टिकल के लिए आप सबस्क्राइब भी कर सकते है साथ ही हमारे YouTube Channel 👉 JobWaleBaba | YouTube Channel 👉 GyanWaleBaba को भी सबस्क्राइब
Social Link | |
|---|---|
Join Telegram | |
Join Youtube | |
Join Facebook | |
Join Instagram | |
Join YojanaWaleBaba | |
Join GyanWaleBaba | |
0 Comments