Google Wallet भारत में उपलब्ध, G-Pay से अलग है ये पेमेंट सर्विस, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Google Wallet की सर्विस को कुछ एंड्रॉइड यूजर्स भारत में इस्तेमाल कर पा रहे हैं। हालांकि गूगल ने इस ऐप के भारत में लॉन्च होने की पुष्टी नहीं की है। यह ऐप गूगल की पेमेंट ऐप है जिससे यूजर्स डेबिट और क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट कर पाएंगे। इसके साथ ही इस ऐप में यूजर्स अपने डॉक्युमेंट भी सेव कर सकते हैं।
Google Wallet सर्विस भारत में शुरू हो गई हैं। गूगल की वॉलेट ऐप को भारत में कुछ यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर ऐप डाउनलोड होने के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। लेकिन गूगल ने फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं की है।


गूगल प्ले स्टोर से कुछ ही यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर पाएं हैं। ऐसे में संभव है कि कंपनी भारत में इस सर्विस को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही हो।


Google Pay से कितना अलग है Google Wallet?
डिजिटल पेमेंट के लिए कंपनी ने Google Wallet सर्विस को 2011 में पेश किया था। इसके साथ 2015 में कंपनी ने Android Pay (Google Pay) को लॉन्च किया, जिसमें यूजर्स को पेमेंट फीचर्स जैसे बिल पेमेंट, रिचार्ज की सुविधा मिली। ये फीचर Google Wallet में उपलब्ध नहीं थी। तीन साल बाद 2018 में कंपनी ने एलान किया था कि वह गूगल पे और वॉलेट ऐप को मर्ज करेगा। लेकिन, अब कंपनी ने एक बार फिर से दोनों सर्विस अलग-अलग कर दी हैं।


Google Pay ऐप भारत में यूजर्स को UPI की मदद से पेमेंट करने की सुविधा देती है। इससे यूजर्स एक-दूसरे को रुपये का लेन-देन कर सकते हैं। इसके साथ ही बिल पेमेंट, टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, Google Wallet से यूजर्स अपने कार्ड से NFC आधारित पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही ऐप में यूजर्स अपने डिजिटल डॉक्युमेंट भी सेव कर सकते हैं।


Google Wallet कैसे सेटअप करें?
स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Wallet ऐप इंस्टॉल करें।
स्टेप 2: अपने गूगल अकाउंट से Google Wallet ऐप में लॉगइन कर लें।
स्टेप 3: अगर आप पहली बार ऐप यूज कर रहे हैं तो आपको कार्ड जोड़ने के लिए कहा जाएगा। कार्ड के साथ-साथ आप अपने डॉक्युमेंट और पास भी ऐप में स्टोर कर सकते हैं।


Google Wallet से कैसे करें पेमेंट
स्टेप 1: पेमेंट के लिए आपको अपने फोन में NFC ऑन करना होगा।
स्टेप 2: अपने फोन में पेमेंट के लिए Google Wallet को डिफॉल्ट ऐप के रूप में सलेक्ट कर लें।
स्टेप 3: फोन ऑन करें और पेमेंट मशीन के सामने फोन ले जाएं और पेमेंट कर लें।



सभी युवाओं  एवं युवतियों जो इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं । आशा ही नही  और पूर्ण विश्वास करता हूं की आपको आर्टिकल  अच्छा लगा होगा ।  हमें उम्मीद है कि आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के बीच में ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे

NTA Uttarakhand High Court UKHC Junior Assistant and Stenographer Recruitment 2024

इसी तरह के सरकारी जॉब,सरकारी नौकरी,सरकारी योजना से सम्बन्धित आर्टिकल के लिए आप सबस्क्राइब भी कर सकते है साथ ही हमारे  YouTube Channel 👉 JobWaleBaba | YouTube Channel 👉 GyanWaleBaba को भी  सबस्क्राइब 


Social Link

Join Telegram     

Click Here 

Join Youtube      

Click Here 

Join Facebook       

Click Here

Join Instagram       

Click Here

Join YojanaWaleBaba       

Click Here

Join GyanWaleBaba       

Click Here




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe