Samsung Unpacked 2024 Live: लंबे इंतजार के बाद सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट Samsung Unpacked 2024 आज लाइव हो रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने फोल्डेबल फोन्स को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring को पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy Unpacked Live: सैमसंग फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी! कंपनी कुछ ही घंटो में अपने सबसे बड़े इवेंट को लाइव करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने सबसे खास फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है।
इस इवेंट का आयोजन शाम 6:30 बजे ( भारतीय समयानुसार) पेरिम में किया जा रहा है। कंपनी ने इस इवेंट को सैमसंग की इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर ही शोकेस किया गया है और भारतीय समयानुसार इवेंट का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है।
सैमसंग इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring को लॉन्च कर सकता है। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked 2024 Live Updates: Galaxy Watch 7 सीरीज को मिलेगा नया फीचर
Samsung के अपकमिंग Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch 7 Ultra स्मार्टवॉच में एडवांस हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर मिलेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग की इस वॉच में Sleep APNEA डिटेक्शन कैपेबिलिटीज जैसे कई नए फीचर मिलेंगे।
Galaxy Unpacked 2024 Live: Samsung Galaxy Z flip 6 स्पेक्स (संभावित)
सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ एंट्री करेगा। इसके साथ ही इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग का यह फ्लिप फोन 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ लाया जाएगा। सेल्फी के लिए सैमसंग के इस फोन में 10MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
Samsung Galaxy Unpacked 2024 Live: Samsung Galaxy Z fold 6 संभावित स्पेक्स
Galaxy Z Fold 6 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन IP48 रेटिंग के साथ आएगा। बात करें इसके कैमरा और स्क्रीन स्पेक्स की तो इसमें बदलाव होने की उम्मीद काफी कम है। इस फोन की सीधी टक्कर Vivo X Fold 3 Pro और OnePlus Open से होनी है।
Samsung Galaxy Unpacked 2024 Live: क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च
सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z fold 6 और Samsung Galaxy Z flip 6 दोनों ही क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ही फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होंगे। यही चिपसेट अपकमिंग Galaxy S24 सीरीज में दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 Launch Live: क्या डिजाइन में होगा बदलाव
आज लॉन्च होने वाले Galaxy Z Flip 6 स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी पुराने डिजाइन को ही फॉलो करेगी। हालांकि, हिंज मैकेनिज्म में अपनी बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए अपग्रेड कर सकती है। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और 3.9-इंच की कवर डिस्प्ले होगी।
Galaxy Unpacked 2024 LIVE: Samsung Galaxy Ring पर रहेगी नजर

Galaxy Z Flip6 और Z Fold6 स्मार्टफोन के साथ सैमसंग Galaxy Ring से भी आज पर्दा उठा सकती है। सैमसंग इस वीयरेबल गैजेट को Mobile World Congress (MWC) में पेश कर चुका है।
Galaxy Unpacked 2024: Samsung के लेटेस्ट AirPods में मिलेगा स्टेम डिजाइन

Samsung के आज लॉन्च होने वाले Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds 3 Pro के डिजाइन को कंपनी ने टीज किया है। सैमसंग के अपकमिंग ईडरपॉड्स का डिजाइन Apple AirPods के स्टेम की तरह होगा। अपकमिंग ईयरबड्स को लेकर बताया जा रहा है कि इनकी ऑडियो क्वालिटी और बैटरी लाइफ पहले से और बेहतर होगी।
Galaxy Unpacked 2024 Live Updates: Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch 7 Ultra
Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा को भी पेश करने वाला है। बताया जा रहा है कि अल्ट्रा में टाइटेनियम केस और सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले मिल सकता है।
सैमसंग Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 होंगे लॉन्च
इस इवेंट के दौरान सैमसंग अपनी अगली पीढ़ी फोल्डेबल फोन्स गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 हो ला सकता है। इन दोनों डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप होने की बात कही गई है।
Z फोल्ड 6 में टाइटेनियम फिनिश, 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.3 इंच का कवर डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीं Z फ्लिप 6 में 6.7 इंच का मुख्य डिस्प्ले और बेहतर हिंज मैकेनिज्म मिल सकता है।
Galaxy Unpacked 2024 Live News: कैसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीम
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट भारतीय समयानुसार आज शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाला है। अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
Galaxy Unpacked 2024 Live : शुरू हो गई है काउंटडाउन

सैमसंग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इवेंट के लिए काउंटडाउन शुरू कर दी है। इस इवेंट में केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। यूजर्स सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के साथ भी इवेंट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
Samsung Unpacked Live News: सैमसंग ने लॉन्च किया नया बायोएक्टिव सेंसर
Samsung ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Galaxy Watch 7 सीरीज में लेटेस्ट BioActive सेंसर दिया गया है। यह सेंसर पिछली जेनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत बेहतर है। नया BioActive सेंसर वॉच को न्यू हेल्थ मॉनीटरिंग कैपेबिलिटीज, एडवांस ग्लाइटेशन एंड प्रोडक्ट इंडेक्स सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपने बायोलॉजिकल एज का स्नेपशॉट ले पाएंगे। इस सेंसर में एक्युरेट हेल्थ मैट्रिक्स के लिए कलर्ड LED इस्तेमाल की गई है।
Galaxy Unpacked 2024 Live : क्या क्या होगा लॉन्च
सैमसंग के पेरिस में आयोजित आज के इवेंट में फोल्डेबल फोन के साथ नई वॉच, ईयरबड्स और रिंग लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही संभावना है कि कंपनी अपना वर्चुअल रियलिटी हेडसेट भी पेश कर सकती है।
- Samsung Galaxy Z Fold6
- Samsung Galaxy Z Flip6
- Samsung Galaxy Watch7
- Samsung Galaxy Watch Ultra
- Samsung Galaxy Buds3
- Samsung Galaxy Buds3 Pro
- Samsung Galaxy Ring
- Samsung Galaxy VR (संभावित)
0 Comments