RPSC: आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड- II परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 13 फरवरी 2025 को जारी कर दिए गए हैं। आवेदनकर्ता प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा 16 फरवरी को दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी।

आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2024 परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड आज यानी 13 फरवरी 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये गये हैं। RPSC Librarian Admit card उपलब्ध होने के बाद अब अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से लाइब्रेरियन ग्रेड- II परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन 16 फरवरी 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आरपीएससी लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Important Links में Admit Card for Librarian Grade-II (School Education) Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • इसके साथ ही आप नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Librarian Grade-II Admit Card 2024 link 

एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही हो चुकी जारी

इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

RPSC Librarian Exam City Slip link

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, जिससे कि आपका वेरिफिकेशन हो सके। एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के बिना आप परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से 20 मार्च 2025 तक पूर्ण की गई थी। आरपीएससी की ओर से इस भर्ती के जरिये लाइब्रेरियन ग्रेड- II के कुल 300 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe